Skip to main content

इस बार क्यों ग़ुस्साया हुआ है सिंगूर-ग्राउंड रिपोर्ट

एक बाप-बेटे पाल्थी मार ज़मीन पर बैठे हैं और सामने रखी ढेरों फ़ाइलें और सरकारी काग़ज़ों को क़रीने से समेट रहे हैं.
पास ही रसोई में चावल और मछली का झोल पक रहा है. सामने रखे टीवी में एक बांग्ला न्यूज़ चैनल पर ख़बर आ रही है कि ममता बनर्जी और अमित शाह अलग-अलग तारीख़ों पर इलाक़े में चुनाव प्रचार करेंगे.
पैंतीस साल के बप्पा बंगाल ने पिता से कहा, "काओके वोट देबे ना", यानी किसी को भी वोट नहीं देना है इस बार.
पिता ने हामी भारी और रसोई की तरफ़ भात लेने बढ़ गए.
बप्पा के परिवार में कुल छह सदस्य हैं, जिसमें माँ-बाप, पत्नी के अलावा दो बच्चे भी शामिल हैं.
इनकी तीन पीढ़ियाँ पश्चिम बंगाल के सिंगूर में रहती आईं हैं और उनके मुताबिक़, "हमने हर चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लिया, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ".
बप्पा हमारे साथ गाड़ी में बैठ कर अपने खेत पर ले गए.
उन्होंने कहा, "ये सब ज़मीन हमारी है, पूरे सात बीघा. मुझसे बोलते हैं आपका ज़मीन ठीक हो गया आप ले लो, मैं आया तो देखा मेरी ज़मीन ऐसे ही पड़ी हुई है."
मैंने पूछा आख़िर इस ज़मीन में आप खेती क्यों नहीं करना चाहते?
अब बप्पा की आवाज़ में गुस्साहट समा चुकी थी, "खेती कैसे करेंगे इस ज़मीन पर. पहले कैसी थी और अब कैसी हो गई है, इसको खेती के लायक बनाने के लिए ही डेढ़ दो लाख रुपए ख़र्च करने होंगे, कहाँ से लाएँगे".
मैंने थोड़ा आगे बढ़ कर खेत के भीतर जाकर देखा तो बप्पा की बात समझ आई. उनके खेत की ज़मीन में सीमेंट और पत्थर के टुकड़े मिल चुके हैं और मिट्टी का रंग भी वैसा नहीं रहा जैसा इस इलाक़े में होता है, गाढ़ा भूरा.
बप्पा बंगाल सिंगूर के उन साढ़े तीन हज़ार किसानों में से एक हैं जिनको 2004 से 2005 तक इलाक़े में हुए ज़मीन अधिग्रहण के छह लाख रुपए मिले थे जो पिता और उनके भाइयों में बराबरी से बँट गए.
लेकिन आज वे उस दिन को कोसते है जब उनके परिवार ने राज़ी-ख़ुशी अधिग्रहण के लिए ज़मीन दे दी थी. दरअसल, 2007 में ये ज़मीन टाटा समूह को दी गई और यहाँ पर नैनो कार प्लांट लगा.
प्लांट लगाने के साथ स्थानीय लोगों की रोज़गार देने की भी बात हुई थी जिसपर अमल शुरू हो गया था.
बप्पा और सैंकड़ों स्थानीय लोगों को तीन महीने का पॉलीटेक्निक कोर्स भी मुफ़्त करवा दिया गया था.
लेकिन उसके बाद परिस्थियाँ पलट गईं. पूरी तरह चालू होने के पहले ही क़रीब 1,000 एकड़ तक फैली फ़ैक्टरी विवाद में फँसी और फिर यहाँ से हटा ली गई.
सिंगुर में टाटा की नैनो परियोजना के लिए सरकार ने किसानों की ज़मीन का अधिग्रहण किया था.
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, कोई 2400 ऐसे किसान थे जिनसे उस परियोजना के लिए जबरन ज़मीन ली गई थी.
इन अनिच्छुक किसानों की ज़मीन लौटाने के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया था कि टाटा को कारोबार समेट कर गुजरात जाना पड़ा.
2008 में टाटा समूह ने सिंगूर स्थित अपने संयंत्र को पश्चिम बंगाल से हटाने का फ़ैसला किया था.
विरोध की अगुवाई करने वाली ममता बनर्जी ने 2011 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिंगूर को एक बड़ा मुद्दा बनाया और तब से सत्ता में हैं.
उस आंदोलन के दौरान ममता ने नारा दिया था, "माँ, माटी और मानुष" जो आज भी उनकी पार्टी के बैनरों पर दिखता है.
लेकिन जिनकी ज़मीन लौटा दी गई, उनकी शिकायत बरक़रार हैं.
चारु चंद्र भी एक किसान हैं जिनकी स्थिति आसमान से गिरे और खजूर पर अटके वाली सी हो गई है.
उन्होंने बताया, "मैं यहीं पर पला-बढ़ा, कभी भी खेतों पर पानी नहीं जमा होता था क्योंकि ढाल दूसरी तरफ़ था. लेकिन जब यहाँ प्लांट को तोड़ा गया और मलबे को उठाया गया तो साथ में मिट्टी भी गई और मेरे खेत में अब कमर तक पानी भर जाता है.
सिंगुर भी जैसे थम सा गया है पिछले 11 सालों से. पश्चिम बंगाल के दूसरे इलाक़ों की तरह न तो यहाँ बड़ी दुकानें खुली हैं, न किसी तरह के कारख़ाने लगे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक़ ज़मीनों के दाम भी ठहर गए हैं.
शहर के रेलवे स्टेशन के क़रीब मुलाक़ात मैनाक हाज़रा से हुई जो दक्षिण भारत में एमबीए के छात्र हैं और इन दिनों घर आए हैं.
मैनाक ने कहा, "सिंगुर में फ़ैक्टरी लगने और फिर उजड़ जाने से पहले तो हमारे राज्य की इमेज को ज़बरदस्त धक्का लगा. ये पर्सेप्शन हो गया कि बंगाल इज़ नॉट फ़ॉर इन्वेस्टमेंट. अगर एक बड़ी कंपनी जम जाती तो दूसरे एमएनसी भी आते, थोड़ी बहुत जॉब तो क्रिएट होती."
सिंगूर हुगली लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है और इसे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है.
तृणमूल पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस सीट को जीत रही है और सीपीएम यहाँ दूसरे नम्बर पर रही है.
इस बार भाजपा ने इस सीट से फ़िल्म ऐक्ट्रेस लौकेट चटर्जी को उतारा है जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार सिंगूर से ही शुरू किया.
उन्होंने ग्रामीणों से कहा, "तृणमूल ने आपको कहीं का नहीं छोड़ा. मुझे पता है आप लोग ममता बनर्जी से नाराज़ हैं. मुझे यानी भाजपा को वोट दीजिए, मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनवाइए फिर देखिए इस जगह ख़ुशहाली लौट आएगी".
कुछ स्थानीय भी जो मानते हैं कि सिंगुर मामले पर सभी ने राजनीतिक रोटियाँ तो सेक लीं, लेकिन फिर यहाँ से आगे भी बढ़ गए.
उन्होंने कहा, "सिंगूर एक ऐसा आंदोलन साबित हुआ जिससे फ़ायदा सिर्फ़ नेताओं को हुआ, आम लोगों की तकलीफ़ें कम होने के बजाय बढ़ ही गईं. जिन किसानों को मुआवज़ा नहीं मिल सका उन्हें सरकार हर महीने 2000 रुपए और दो रुपए प्रति किलो के रेट से 16 किलो चावल दे रही है. अब ये सोचिए कि अगर वो अपनी ज़मीन में धान उगा रहा होता तो कितने फ़ायदे में होता".
लेकिन सिंगूर से पिछले दो लोक सभा चुनावों से भारी मतों से जीतने वाली तृणमूल की उम्मीदवार रत्ना डे नाग के मुताबिक़, "सभी विपक्षी दल जानते हैं ममता दी ने सिंगूर और नंदीग्राम के लिए क्या किया है. यही वजह है कि हमारा जीतने का मार्जिन बढ़ता जा रहा है और आम लोगों का समर्थन भी. भाजपा वालों का काम है सिर्फ़ दुष्प्रचार करना".

Comments

Popular posts from this blog

कश्मीर जाकर पाकिस्तानियों के लड़ने पर बोले इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमं त्री इमरान ख़ान आज यानी 19 सितंबर को सऊदी अ रब के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. सऊदी के बाद पीएम ख़ान अमरीका जाने वाले हैं और वहां संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी भी यूएन की आम स भा को संबोधित करने वाले हैं. इमरान ख़ान ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो यूएन में कश्मीर के मुद्दे को ज़ोरदार तरीक़े से उठाएंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बुधवा र को अफ़ग़ानिस्तान से सटी तोरखम सीमा को व्या पार के लिए चौबीसों घंटे खोलने के उद्घाटन समारोह में एक बार फिर से भारत की मोदी सरकार पर हमला बोला. इमरान ख़ान से एक पत्रकार ने ये भी पूछा कि पाकिस्तानी कश्मीर को लेकर ग़ुस्से में हैं और वहां जाकर उनके लिए लड़ना चाहते हैं. जवाब में इमरान ख़ान ने कहा, ''अगर कोई भी पाकिस्तान से जाकर कश्मीर में जिहा द करना चाहता है तो वो सबसे पहले कश्मीरियों से जुल्म करेगा. वो कश्मीरियों से दुश्मनी करेगा क्योंकि हिन्दुस्तान ने नौ लाख सेना के जवानों को लगा रखा है. उनको सिर्फ़ बहाना चाहिए और फिर कहेंगे कि कश्मीरी तो हमारे साथ हैं लेकिन पाकिस...

حكاية جمجمة السلطان التي وردت في معاهدة فرساي

أعادت معاهدة فرساي، التي وقعت منذ 100 عام، تشكيل وجه القارة الأوروبية في أعقاب الحرب العالمية الأولى، فلماذا ذُكر في تلك المعاهدة رأس مقطوعة لبطل افريقي مناوئ للاستعمار؟ تسكن جمجمة الزع يم مكاواوا الآن في صندوق زجاجي بمتحف صغير في وسط تنزانيا. ولكن الجمجمة خاضت رحلة قبل أن تستقر في هذا المتحف فقد زينت منزل مسؤول استعماري ألماني في باغامويو قبل شحنها إلى ألمانيا في أوائل القرن العشرين. وكانت الجمجمة قد استخدمت كرمز لترويع شعب واهيهي الذي كان الزعيم مكاواوا قد قاد ثورته ضد الاستعمار الألماني. وكانت ثورة مكاواوا قد حققت الكثير من النجاح في بدايتها في تسعينيات القرن التاسع عشر لدرجة دفعت الألمان لرصد مكافأة مقابل رأسه. ويعتقد أنه انتحر عام 1898 بدلا من أن يصبح هدفا للإذلال بعد أن حاصره الجنود الألمان في كهف . وبعد ذلك بعقدين، كان مصير الجمجمة في أذهان الدبلوماسيين الذين بحثوا تسويات الحرب العالمية الأولى. وتضم معاهدة فرساي، التي أسفرت عن تأسيس عصبة الأمم وتناولت بالتفصيل التعويضات التي يجب أن تدفعها ألمانيا لبدئها الحرب، عشرات الآلاف من الكلمات ونحو 440 شرطا أو بندا بالإضاف...

书评:《太阳能时代的曙光》

尽管画面粗糙,特效原始,但这部影片依然拥有相当强大的道德控 诉力量。但是,1990年的 人们不会谈论光伏风电的迅猛发展,环保部还 要再过18年才会成 立,中国煤炭消费量要再过23年才到达高 峰,这样一部带有末 世意味的老电影已远远不能表达今天中国与气候变化的关系。 在2010年代,对污染的警觉以及对生态文明的向往已经 成为中国社会从上到下 的共识。中国 气候传播项目中心2017年11月 发布的一份针对约4000人进行的调查显示,78%的受调查者对气候变化表示担忧,89%认为政府应该重视气候变化问题。但同 一份调查也显示出,仅有11%的 受调查者对气候变化议题有较 为深刻的了解。 中国有句老话叫“眼见 为实”,也许电影可以让中国 人与气候变化来一场有声有色的亲密接触。今天,这样一部电影最理想的效果,也许是把气候变化 与中国民众之间的 距离再拉近一些,让更多的人 不再只是从字面上知 道“气候变化”的大概意思,而是对这一个正在发生的威胁“人类命运共同体”的真实灾难的迫近程度 有所体认,并且对自身的生活方 式产生反思。 这样的一部电影,当然可以借由灾难片的宏大场 面让观众的肾上腺素飙升, 但也完全可以是一部现实主义 的剧情片:其实无论是 停在路边的共享单车,还是堆满快递箱的小区垃圾桶,无论是买电动车还是燃油车的犹豫不决,还是一场遭遇 了天然气短缺的寒冬,中 国人的“日 常”,早已经与全人类的“无 常”息息相关。至于怎么把这样的现实变成令人欲罢不能的故事,那就要看中国电影人的了。如今,在全球应对气候变化工作前途未卜的背景下,普勒姆·尚卡·贾在他的新书——《太阳时代的曙光:全球变 暖和恐惧的终结》中传递了强 有力的信息。 这本书出自一位曾担任过总理 顾问、《印度时报》经济栏目编辑、以及布伦特兰委员会能源组成员,并且深谙印度经济和能源政策的印度著 名记者之手,其重要意义 不容小觑。印度预计会成为世界上 人口最多的国家,并且即 将迎来经济大发展。印度政府在规划其发展道路时,将做出一些对地球的未来而言最重要,甚至也许 是至关重要的决定。我们 应该关注印度方面的观点。 本书首先就气候变化给人类生存带来 的威胁发出严正警告。贾 先生认为,相比国际官方专家组(政府间 气候变化专门委员会 )目前所认识的情况,前景更加不利,需要采取更加紧迫的措施应对气候变化。 本书的...